
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलूपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-036/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शुभम कुमार (30 वर्ष) पुत्र संजय कुमार, निवासी प्लॉट नं. 17/4, इंदिरा नगर, चितईपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्त को 15 जनवरी 2026 को चेतमणि चौराहे से कूड़ाखाना तिराहे के पास से हिरासत में लिया। अभियुक्त के पास से चोरी के लैपटॉप को बेचकर प्राप्त ₹12,500 नगद बरामद किए गए हैं। थाना भेलूपुर में 9 जनवरी 2026 को एक युवक का लैपटॉप बिना जानकारी के दुकानदार से लेकर भाग जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने अभियुक्त की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, थाना भेलूपुर, उप निरीक्षक विकास मिश्रा, थाना भेलूपुर, हेड कांस्टेबल सुनील चौधरी, थाना भेलूपुर शामिल रहे।


