
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना एत्मादौला क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वाहन को लेकर खबर फैली कि उसमें गौवंश भरे हुए हैं। यह सूचना तेजी से वायरल हुई और लोगों में आक्रोश फैलने लगा।
हालांकि पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि उक्त वाहन में कोई गौवंश नहीं था, बल्कि यह वाहन नगर निगम भरतपुर से मृत पशुओं की हड्डियों की नीलामी के बाद उन्हें वैध कागजात के साथ सहारनपुर ले जा रहा था।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई गौवंश अवशेष संबंधी सूचना भ्रामक और पूरी तरह असत्य है।
फिलहाल पुलिस ने भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के किसी भी सूचना पर विश्वास न करें।





