
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा जनपद की तहसीलों में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग किया गया।
सदर तहसील के आचारी का सगरा से पावर स्टेशन दर्शन नगर तक भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर नायब तहसीलदार स्वप्निल वर्मा को महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौपा गया, सुबह से ही रह रह कर बरसात होने के बावजूद भी बड़े पैमाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाला गया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तानाशाही व नाजायज हस्तक्षेप का विरोध किया गया।





