
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर नगर की सड़कों पर निकली भव्य शोभायात्रा का मोती बाजार में भारत विकास परिषद् हाथरस शाखा द्वारा धूमधाम से स्वागत किया गया। नगला कठा स्थित कल्याण दास रामबाबू प्रतिष्ठान पर फूलों की वर्षा और पटका पहनाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया।
इस दौरान परिषद् शाखा अध्यक्ष जय शर्मा, सचिव तरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष रिचा खंडेलवाल, संयोजक महिला सहभागिता ज्योति सिंह, प्रांतीय पदाधिकारी वर्षा वार्ष्णेय एवं ऋषि वार्ष्णेय, संयोजक संपर्क सुरेश अग्रवाल, प्रवीण खंडेलवाल, बाल प्रकाश वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय (एसआरके), दिनेश सेकसरिया, विजय गुप्ता, संजय गर्ग, डिंपल वार्ष्णेय, कविता अग्रवाल, डॉ. दिनेश माहेश्वरी, दीपू वार्ष्णेय सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

अग्रवाल सभा की ओर से पहुंचे अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, महामंत्री विनोद अग्रवाल (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (किराने वाले), वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (सर्राफ), जयंती संयोजक राकेश बंसल, शरद अग्रवाल (डिब्बा वाले), मंत्री लोकेश अग्रवाल (हींग वाले), मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल (दाल वाले), राम बिहारी अग्रवाल (तोता रंग वाले), अनूप अग्रवाल (उदय), मनीष अग्रवाल (पीपा), गौरव अग्रवाल (बाबी) आदि का भव्य स्वागत कर माहौल को उल्लासमय बना दिया गया।
नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को नमन किया। पूरे बाजार में अग्रसेन जयंती की धूम देखते ही बन रही थी।





