
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। अभिनव त्यागी ने रिक्रूट आरक्षियों को दिए प्रेरक ,भदोही अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन ज्ञानपुर में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों से की मुलाकात एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए पुलिस लाइन ज्ञानपुर में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा की भावना एवं आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, उनके आगामी प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता, हथियार प्रशिक्षण एवं क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम में रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन से प्रेरित हुए। यह मुलाकात पुलिस बल में नवागत रिक्रूट्स के मनोबल को बढ़ाने एवं उन्हें बेहतर पुलिस अधिकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस अवसर पर सभी प्रशिक्षकों ने बैठक प्रतिभाग किया।





