
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
बरेली में सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई जब मौलाना शहाबुद्दीन ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और डिंपल यादव पर तीखा हमला बोला।
मौलाना शहाबुद्दीन ने सांसद डिंपल यादव पर मस्जिद के भीतर अनुचित पहनावे को लेकर मस्जिद की तौहीन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव एक “राजनीतिक हिंदू महिला” हैं, जिन्होंने इस्लाम की पवित्र जगह मस्जिद में जाकर मर्यादा का उल्लंघन किया है।
मौलाना ने मांग की कि डिंपल यादव को पूरे मुस्लिम समाज से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मोहिबुल्लाह नदवी पर भी सवाल खड़े किए और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भूमिका पर नाराजगी जताई।
इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।





