
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएम ने जो भरोसा दिलाया था, उसे पूरी तरह साकार कर दिखाया। उन्होंने योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना की, जिसे पुलिस ने अंजाम तक पहुंचाया।
जगदीश पाटनी ने कहा, “योगी सरकार में लोग भयमुक्त होकर सांस ले रहे हैं। अपराधी या तो खत्म हो चुके हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए। सीएम योगी ने जो किया, वह कोई और नहीं कर सकता।”




