
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर करारा हमला बोला। बरेली में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर तीखे सवाल उठाए।
कुर्सी हिली तो कम्युनल हो जाते हैं
“मुख्यमंत्री जी की जब कुर्सी हिलती है, तो वह कम्युनल हो जाते हैं।”– अखिलेश यादव
BJP पर दो बड़े सवाल
अखिलेश ने कहा:
बीजेपी दो चीजें कभी नहीं बताएगी:
- राशन लेने वालों की पर कैपिटा इनकम क्या है?
- 2014 में भारत का क्षेत्रफल क्या था और आज क्या है?
PM के बयान पर भरोसा, साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई
“सबको प्रधानमंत्री जी के बयान पर भरोसा करना चाहिए। जो साजिश-षड्यंत्र करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।”
बिहार: तेजस्वी बनेंगे CM, कोई कंफ्यूजन नहीं
अखिलेश ने स्पष्ट किया:
“बिहार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं है।”
समाजवादी पार्टी का नया विजन
“समाजवादी पार्टी ‘नया विजन, न्यू इंडिया’ लेकर आगे बढ़ रही है।”
“बरेली के लिए अलग मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा।”
चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
“चुनाव आयोग पॉलिटिकल पार्टियों को परेशान करने की दिशा में काम कर रहा है।”
“उम्मीद है, चुनाव आयोग बीजेपी का आयोग न बन जाए।”
कार्यकर्ताओं से SIR पर सावधानी की अपील
अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा:
“SIR (सर्वे, इनरोलमेंट, रजिस्ट्रेशन) बहुत सावधानी से करें। किसी का वोट न छूटे।”
जनसभा में भारी भीड़ जुटी। अखिलेश के बयानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।




