
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी: थाना बड़ागाँव पुलिस ने मोबाइल फोन छिनैती करने वाले अभियुक्त अभिषेक यादव को किया गिरफ्तार,कब्जे से छिनैती का वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद।
दिनांक 21.07.2025 को वादी द्वारा थाना बड़ागाँव पर सूचना दी गई कि दिनांक 05.07.2025 को साइकिल से घर जाते समय बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति उसका वीवो मोबाइल छीनकर फरार हो गया। प्राप्त तहरीर पर थाना बड़ागाँव पुलिस ने मु0अ0सं0 0330/2025, धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु उ0नि0 अभिषेक कुमार राय (चौकी प्रभारी हरहुआ), उ0नि0 कृष्ण कुमार वर्मा, का0 लालजी एवं का0 विवेक सिंह की टीम गठित की गई थी, जो अभियुक्त की तलाश में सतत प्रयासरत रही।
इसी क्रम में आज दिनांक 10.12.2025 को थाना बड़ागांव पुलिस की गठित उपरोक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कोइराजपुर अंडरपास के पास से उपरोक्त मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र विजय शंकर, निवासी ग्राम गोसाईपुर, हरहुआ, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छिनैती का मोबाइल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह सुनसान स्थानों पर पैदल अथवा साइकिल से अकेले मोबाइल पर बात करते हुए आने-जाने वाले व्यक्तियों का मोबाइल मोटरसाइकिल से छीनकर भाग जाता है तथा कुछ दिन बाद उन्हें राह चलते व्यक्तियों को बेचकर अपना खर्च चलाता है। उसने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल को उसने दिनांक 05.07.2025 को मोहनपुर में एक व्यक्ति से छीनकर अपने पास रखा था और आज उसे बेचने की फिराक में मौके पर खड़ा था, तभी पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अपराधिक इतिहास –
- मु0अ0सं0 0330/2025, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना बड़ागाँव, वाराणसी
- मु0अ0सं0 196/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(5), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस, थाना कैण्ट, वाराणसी
बरामदगी का विवरण– एक अदद मोबाइल फोन (VIVO T4x 5G)


