
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बाराबंकी: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मुख्यमंत्री की नाराज़गी के बाद CO सिटी बाराबंकी हर्षित चौहान को उनके पद से हटा दिया गया है। अब इस पूरे मामले की जांच IG और अयोध्या के कमिश्नर स्तर पर की जाएगी।
घटना के बाद प्रदेश सरकार ने सख्ती दिखाते हुए न केवल CO को हटाया, बल्कि उनकी शैक्षणिक डिग्री की वैधता की जांच के भी निर्देश दिए हैं। अयोध्या कमिश्नर को इस संबंध में विशेष जांच सौंपी गई है।
क्या है मामला:
बाराबंकी में छात्रों के एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज ने तूल पकड़ लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और छात्रों की चोटों की तस्वीरों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
अब लाठीचार्ज की जांच IG और कमिश्नर करेंगे, जबकि CO सिटी हर्षित चौहान को पद से हटाकर उनके PPS (प्रांतीय पुलिस सेवा) रिकॉर्ड और डिग्री की गहराई से जांच की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद बाराबंकी प्रशासन में हड़कंप मच गया है और छात्रों के बीच भी नाराज़गी के बाद अब राहत की भावना देखी जा रही है।





