
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
प्राथमिक विद्यालय के दो छात्रों ने की परिवारजनों से शिकायत कुर्सी थाना क्षेत्र के स्कूल के रसोइये पर दो छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप।
65 वर्षीय रसोईये नागेसर यादव पर छेड़छाड़ व अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप।
बच्चों की शिकायत पर परिजन पहुंचे पुलिस के पास, परिजनों ने विद्यालय में किया हंगामा।
मामले की जांच करने मौके पर CO फतेहपुर और BSA बाराबंकी भी पहुंचे थे।
घटना के बारे में ASP उत्तरी ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में वादी द्वारा प्रदत्त तहरीर के आधार पर थाना कुर्सी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है ।
अभियुक्त से पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





