
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले 01 अभियुक्त को थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, कुल 12.642 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद।
श्रीमान पुलिस आयुक्त, वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा शिवदासपुर ब्लॉक रोड, थाना मण्डुवाडीह, कमिश्नरेट वाराणसी से अभियुक्त बलिराम राजभर पुत्र स्व0 लट्टूराजभर, निवासी शिवदासपुर, प्राण पोखरी, थाना मण्डुवाडीह, कमिश्नरेट वाराणसी को समय लगभग 19:48 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 12.642 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया।




