
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नोएडा की पॉश कॉलोनी महागुन सोसाइटी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले एक परिवार के घर में काम करने वाली एक बांग्लादेशी मुस्लिम महिला घरेलू नौकरानी पर घर से सामान और ₹10,000 की नकदी चोरी करने का आरोप लगा।
परिवार ने नौकरानी से पूछताछ की। पहले उसने चोरी से इनकार किया, लेकिन जब उसे सीसीटीवी फुटेज का हवाला देकर सच सामने लाने की बात कही गई, तो उसने पैसे चुराने की बात स्वीकार कर ली। उसने कहा कि वह अगली सुबह पैसे लेकर लौटेगी और घर चली गई।
परिवार ने यह बात सोसाइटी के अन्य लोगों से साझा कर दी। महागुन सोसाइटी में कई घरों में पास की बांग्लादेशी बस्ती की महिलाएं काम करती हैं। इस घटना के बाद सोसाइटी के अधिकतर निवासियों ने उन सभी घरेलू सहायिकाओं को काम पर आने से मना कर दिया।
इसके विरोध में 12 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे, आरोपित महिला सैकड़ों लोगों की भीड़ के साथ सोसाइटी पहुंच गई। यह भीड़ पास ही स्थित बांग्लादेशी बस्ती से आई थी। गुस्साई भीड़ ने सोसाइटी में जमकर उत्पात मचाया। “लूट लो, मार दो” जैसे नारे लगे। कई घरों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
(नोट: घटना की पुष्टि स्थानीय प्रशासन और जांच के बाद ही सुनिश्चित मानी जानी चाहिए।)





