
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र के मधपुर गांव में धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद प्रशासन ने बाबा के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू की, जो लगातार तीसरे दिन भी जारी रही।
धर्मांतरण के गंभीर मामले में गिरफ्तार किए गए छांगुर बाबा के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके अवैध साम्राज्य को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। बुलडोजर की इस कार्रवाई को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की सीधी निगरानी में अंजाम दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए और कानून के दायरे में पूरी सख्ती से काम किया जाए।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अब तक कई अवैध निर्माणों को गिराया जा चुका है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र में यह बुलडोजर कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।





