
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बलरामपुर: धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर योगी सरकार का बुलडोजर गरज पड़ा। करीब 3 करोड़ रुपये की यह कोठी छांगुर की महिला मित्र के नाम पर थी और 3 बीघे जमीन पर बनी थी। एटीएस के मुताबिक, छांगुर बाबा इसी कोठी से धर्मांतरण के पूरे सिंडिकेट का संचालन कर रहा था।
कभी मामूली काम करके गुज़ारा करने वाला छांगुर बाबा आज करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन चुका है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार किया था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
सूत्रों की मानें तो कोठी में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवाया। यह कदम अवैध निर्माण और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ जारी प्रदेश सरकार की सख्ती का हिस्सा है।
छांगुर बाबा की गिरफ्तारी और कोठी पर चली कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले की जांच एटीएस और स्थानीय प्रशासन द्वारा आगे बढ़ाई जा रही है।





