
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाईल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया कृपा शंकर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल नेतृत्व में थाना दोकटी को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि आवेदकगण का मोबाईल बाजार जाते समय व कार्य करते समय कहीं गुम हो गया था जिस सम्बन्ध में आवेदक द्वारा अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना दोकटी पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया गया था । जिसके क्रम में थाना दोकटी के पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाईल को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया।




