
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बलिया (बांसडीह): जिले के बांसडीह चौराहे पर उस वक्त हंगामा मच गया जब विद्युत करंट की चपेट में आकर मारे गए किशोर के शव को रखकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन को हटाने पहुंची पुलिस ने महिलाओं पर लाठियां बरसा दीं, जिससे कई महिलाएं घायल हो गईं।
आरोप है कि बांसडीह थाने के एसएचओ संजय सिंह ने महिलाओं को दुकानों से बाहर खींचकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वहीं सीओ प्रशांत कुमार पर भी प्रदर्शनकारी महिलाओं पर लाठियां बरसाने का आरोप लगा है।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की संख्या अधिक थी और वे न्याय की मांग कर रही थीं। पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।





