
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बागपत : एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि युवक मनोज चादर ओढ़कर अपनी चारपाई पर सोया था और उस दौरान सांप उसके ऊपर रेंगता हुआ दिखाई दे रहा था।
कुछ ही देर बाद सांप के काटने से मनोज की तबियत बिगड़ने लगी। जब परिजनों ने देखा कि उसकी हालत गंभीर हो रही है, तो उन्होंने उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि मनोज एक बहुत मेहनती लड़का था। वह रेस्टोरेंट में काम करता था और अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। यह हादसा उसके परिवार के लिए बेहद दुखद है।
CCTV फुटेज में उस भयावह मंजर को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि हमें अपनी सुरक्षा के प्रति और जागरूक रहने की आवश्यकता है।




