
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। थाना बड़ागांव पुलिस के उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह (चौकी प्रभारी साधौगंज), उ0नि0 अवधेश कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की दृष्टि से देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग तथा सायंकालीन गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पतेर भट्टा के पास अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक जरीकेन में कुल 26 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
1. जोधन चौहान पुत्र प्रेमचन्द्र चौहान, उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी ग्राम करियवा, थाना औरंगाबाद, बिहार।
2. रोहित कुमार चौहान पुत्र अनुज चौहान, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम करियवा, थाना औरंगाबाद, बिहार।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागांव पर मु0अ0सं0 69/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे गैर-जनपद से कच्ची शराब लाकर अपने परिवार के भरण-पोषण हेतु उसकी बिक्री करते थे। भी वे बिक्री के उद्देश्य से मौके पर उपस्थित थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।




