
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी लखनऊ के थाना वजीरगंज में एक बार फिर “बाबा का बुलडोज़र” चला। पहले अकबर नगर, ऐशबाग, मेडिकल कॉलेज परिसर और अब शिक्षा भवन के पीछे स्थित मलिन बस्ती पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की गई।
सुबह होते ही प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुँचकर बस्ती को खाली कराया और फिर बुलडोज़र चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
इस कार्रवाई में कई परिवार बेघर हो गए। लोगों की आँखों में आँसू थे, जब वे अपने आशियाने को मलबे में तब्दील होते देखते रहे।
मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज की ओर से आए एडवोकेट ज्ञान सिंह ने बताया कि इस बस्ती को तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका था, बावजूद इसके अवैध कब्जा जारी था। आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार का वैकल्पिक आवास उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।



