
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 05009 आजमगढ़–यशवंतपुर एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचालन 11 फरवरी 2026 को वाया गोरखपुर करेगा। यह विशेष गाड़ी 11 फरवरी को आजमगढ़ से प्रातः 05.05 बजे प्रस्थान करेगी तथा मऊ 06.10 बजे, बेलथरा रोड 06.32 बजे, भटनी 07.05 बजे, देवरिया सदर 07.40 बजे, गोरखपुर 08.50 बजे, बस्ती 09.53 बजे, मनकापुर 10.55 बजे, अयोध्या धाम 11.45 बजे, अयोध्या कैंट 12.10 बजे, लखनऊ दोपहर 3.55 बजे, कानपुर सेंट्रल 6.00 बजे, उरई शाम 7.46 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन रात्रि 9.50 बजे तथा ललितपुर 11.33 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद दूसरे दिन यह गाड़ी बीना 01.15 बजे, भोपाल 03.15 बजे, इटारसी 05.00 बजे, बेतुल 06.44 बजे, नागपुर 10.05 बजे, चंद्रपुर 13.05 बजे, बल्हारशाह 14.00 बजे, सिरपुर कागजनगर 14.47 बजे, काजीपेट 17.12 बजे, कांचेगुडा 20.25 बजे तथा महबूबनगर 22.17 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन ट्रेन कुर्नूल 00.22 बजे, अनंतपुर 04.12 बजे, धर्मावरम 05.40 बजे होते हुए यशवंतपुर 10.30 बजे पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा शयनयान श्रेणी के 05 कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।





