
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अयोध्या: श्रीराम नगरी अयोध्या में शनिवार को धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल के बीच हनुमानगढ़ी से शाही जुलूस निकाला गया, जो स्नान के बाद राम जन्मभूमि परिसर की ओर रवाना हुआ।
इस भव्य जुलूस के स्वागत में अयोध्या पुलिस और जिला प्रशासन ने लता मंगेशकर चौक पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। पूरे वातावरण में ‘जय श्री राम’ के उद्घोष गूंज उठे, जिससे शहर राममय हो गया।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी राजकरण नय्यर, नगर आयुक्त समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए जुलूस का स्वागत किया और व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, साथ ही नगरवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।




