
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: शहर के लता चौक पर तैनात एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ई-रिक्शा चालक से कथित रूप से रिश्वत लेते हुए नजर आ रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी ने नोट को अपनी मुट्ठी में दबा रखा है और कैमरे के सामने उसे दिखाने से इनकार कर रहा है। यह घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल उच्च अधिकारियों ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।





