अयोध्या: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल कोटसराय में आयोजित एक दिवसीय फ्री स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर

- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल कोटसराय में एक दिवसीय फ्री स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सीनियर चिकित्सकों ने बच्चों और उनके पचासों अभिभावकों का चिकित्सीय परीक्षण और जांच की, और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल चारु यादव ने कहा, “हमारे स्कूल का उद्देश्य केवल बच्चों को शिक्षा प्रदान करना नहीं है, बल्कि उनके अच्छे स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है।”

उन्होंने स्कूल द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को बच्चों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बताया और इस पहल को स्कूल की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बताया।

About The Author
Post Views: 4





