
- रिपोर्ट: रामकुमार
अयोध्या: जनपद अयोध्या पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए थाना तारून व एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति की हत्या का 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार (आला-ए-कत्ल) भी बरामद कर लिया है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जनपद पुलिस की यह सक्रियता कानून-व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।
एसएसपी अयोध्या ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को सराहना देते हुए कहा कि इस तरह की सतर्कता और तत्परता से अपराध पर लगाम लगेगी और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत होगा।
पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।




