
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र में एक मकान में हुए भीषण विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान ध्वस्त हो गया और मलबा दूर-दूर तक बिखर गया। धमाके की आवाज कई मीटर तक सुनाई दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मौके से फटे कुकर और सिलेंडर के टुकड़े बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और जिलाधिकारी (डीएम) घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



