
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: अयोध्या मंडल के नव नियुक्त कमिश्नर राजेश कुमार आज अयोध्या पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडे, सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
राजेश कुमार ने अयोध्या धाम पहुंचकर पहले दर्शन-पूजन किया, जिसके बाद वे औपचारिक रूप से अयोध्या मंडल के कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे। उनके आगमन से प्रशासनिक हलकों में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखा गया।

बताया जा रहा है कि राजेश कुमार के नेतृत्व में अयोध्या मंडल में विकास योजनाओं और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





