
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 125वीं जयंती के अवसर.On इस क्रम में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में बिल्हारघाट हनुमान मंदिर से निर्भय सिंह इंटर कॉलेज कर्माकोला तक भव्य पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में लगभग 5000 लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
खबर अयोध्या से है जहां इस पदयात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय रहे। पदयात्रा को कमलनयन दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के प्रतिनिधि रोहित सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से हम सरदार पटेल के देशभक्ति और एकीकरण में योगदान को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “लौह पुरुष ने देश के लिए जो किया, उसे हम जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं।”

बिहार विधानसभा चुनाव पर सवालों के जवाब में रोहित सिंह ने कहा, “बीजेपी दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने बिहार में प्रचंड जीत हासिल की है। हम बिहार की जनता, विशेषकर महिलाओं का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इतने बड़े बहुमत से गठबंधन को विजयी बनाया।”

उन्होंने आगे दावा किया, “मोदी जी के नेतृत्व में गठबंधन इतनी मजबूती से आगे बढ़ रहा है कि लगता नहीं कोई जल्दी सरकार में आने वाला है।”


