
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या में भगवदाचार्य स्मारक सदन द्वारा आयोजित पौराणिक रामलीला के अष्टम दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अनेक संत-महंत और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनमेजय शरण जी महाराज, महामंत्री स्वामी संजय दास जी महाराज, कोषाध्यक्ष बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेश कुमार दास जी महाराज, झुंनकीघाट पीठाधीश्वर श्रीमहंत प्रभंजनानंद महाराज, उपाध्यक्ष नागा राम लखन दास जी महाराज, श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास जी महाराज, उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जी, व्यवस्थापक राजीव रंजन पाण्डेय जी, व्यवस्थापक महंत धनुषधारी शुक्ला जी, तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय जी, अभिषेक दास जी, डॉ. उमा शंकर दास जी, पृथ्वी दास जी, कृष्णा दास जी, तन्मय दास जी, मंत्री शिवम श्रीवास्तव जी सहित अनेक साधु-संतों ने भाग लिया।
रामलीला के इस आयोजन ने भक्तों में उत्साह और भक्ति का संचार किया, जिसमें पौराणिक कथाओं का जीवंत मंचन किया गया।



