
रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग तेजी से उठ रही है। क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ नेता और सूबेदार (सेवानिवृत्त) विशन बहादुर सिंह ने ट्रस्ट में राजेश सिंह मानव को सदस्य बनाने की जोरदार मांग की है। उन्होंने तर्क दिया कि भगवान श्रीराम स्वयं सूर्यवंशी क्षत्रिय थे, इसलिए इस समाज का ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व आवश्यक है।
क्षत्रिय समाज ने राजेश सिंह मानव को धर्मनिष्ठ और समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में प्रस्तुत करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष से इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है। इस मांग को लेकर क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास को एक मांग पत्र सौंपा। समाज ने उम्मीद जताई है कि उनकी मांग पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।



