
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: जहां एक ओर अयोध्या में दुर्गा पूजा और दशहरे की तैयारियों के बीच शहर के पंडालों में बिजली की सजावट से रौनक छाई है, वहीं दूसरी ओर रामपथ, सिविल लाइन और कचहरी रोड पर जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते अंधेरा पसरा हुआ है। रामपथ पर लगी स्ट्रीट लाइट्स काम नहीं कर रही हैं, जिससे रात के समय यह क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है।
दुर्गा पूजा के दौरान देर रात तक महिलाएं, पुरुष और बच्चे पंडालों का दर्शन करने के लिए आते-जाते रहते हैं। ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर चोर-उचक्के किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है और जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट्स ठीक करने की मांग की है, ताकि त्योहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।



