
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या में 28 दिसंबर को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से लेकर जिले के विभिन्न ब्लॉकों तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कमला नेहरू भवन में आयोजित मुख्य समारोह में पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुमार खत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इसी क्रम में मसौधा ब्लॉक के मिर्जापुर निमौली में भी कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कोरी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला सचिव पंकज सिंह, कैफियत अंसारी, वीर बहादुर सिंह, सिराज अजीत वर्मा, बृजेश वर्मा, अंकित निषाद, वाजिद अली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला सचिव पंकज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की जनता उम्मीद भरी निगाहों से कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में किसान, व्यापारी और आम जनता सभी परेशान और हताश नजर आ रहे हैं। पंकज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में जनता का भरोसा कांग्रेस पर और मजबूत होगा और देश एक बार फिर कांग्रेस के नेतृत्व में मजबूती के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।





