
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
अयोध्या मंडल के कमिश्नर राजेश कुमार ने अयोध्या कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सख्त आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही राजस्व सहायक एलबीएसी कार्यालय का गहन निरीक्षण भी किया गया। शिकायत लिपिक कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। और एलआरसी और डीएलआरसी कार्यालयों के अभिलेखों की जांच भी की।
शस्त्र लिपिक कार्यालय में रिकॉर्ड व लंबित मामलों की स्थिति देखी गई। आपको बता दूं की कमिश्नर राजेश कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों से मौके पर बातचीत की। बातचीत में उन्होंने कर्मचारियों को साफ दिशा निर्देश दिए कि काम के प्रति कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई। कमिश्नर ने रिकॉर्ड के बेहतर रखरखाव और जियो के साथ समन्वय स्थापित करने के दिशा निर्देश दिए तथा जल्द समीक्षा बैठक करने की बात भी कही।



