
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या, 9 जुलाई 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पवित्र नगरी अयोध्या पहुंचे। अपनी यात्रा की शुरुआत उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। यहां उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी का अगला पड़ाव श्रीराम जन्मभूमि है, जहां वे भगवान रामलला के दर्शन और पूजन करेंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री की यह यात्रा धार्मिक भावनाओं से जुड़ी होने के साथ-साथ रामनगरी में चल रहे विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा से भी जुड़ी मानी जा रही है। स्थानीय श्रद्धालुओं और नागरिकों ने सीएम योगी के दर्शन को लेकर उत्साह दिखाया।

हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राम की नगरी अयोध्या भारत की सांस्कृतिक आत्मा है और यहां की शांति-सद्भावना पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।





