
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायनामू गांव में जमीन विवाद के मामले में पुलिस जब एक महिला को घर से पकड़कर थाने ला रही थी, तभी रास्ते में वह अचानक बेहोश हो गई। आनन-फानन में पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल में भर्ती कराया।
महिला के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सिंह बब्लू भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
घटना पुलिस चौकी सत्ती चौरा के तहत आने वाले सरायनामू गांव की है। फिलहाल मामले की जांच की मांग उठ रही है और परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है।





