
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
रुदौली, अयोध्या: रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में सोमवार शाम एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी अपने दादी के साथ अकेले रहती थी। उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि भाई बाहर रहते हैं।
सोमवार शाम दादी जब शौच के लिए गई थीं, तब किशोरी घर में अकेली थी। लौटने पर दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा खोला गया, तो किशोरी का शव छत से पंखे में लटकता मिला।
घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस और भेलसर चौकी की टीम मौजूद रही। फिलहाल मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।





