
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या।अयोध्या बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अधिवक्ताओं के भारी समर्थन के साथ कालिका प्रसाद मिश्र अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत के बाद अधिवक्ता समुदाय में उत्साह का माहौल देखा गया।
उपाध्यक्ष पद पर राजेश उपाध्याय ने जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अशोक कुमार दुबे को सौंपी गई है। महामंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार जायसवाल को निर्वाचित घोषित किया गया है।
संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर मनोज कुमार सिंह और संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर पीयूषमय त्रिपाठी ने सफलता हासिल की है।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में
कार्यकारिणी ‘A’ से दुर्गा प्रसाद सिंह और पंकज कुमार द्विवेदी,
कार्यकारिणी ‘B’ से अभय प्रताप सिंह और बद्री प्रसाद यादव,
तथा कार्यकारिणी ‘C’ से अमित कुमार वर्मा और रुद्र प्रकाश मिश्रा निर्वाचित हुए हैं।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में खुशी और उत्साह देखने को मिला। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन के हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।





