
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन इंदल सिंह चंदेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर और जिला अध्यक्ष श्री प्रसाद पाठक ने की। इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की झलकियां
सम्मान समारोह के दौरान पूर्व सैनिक नगर निगम परिवर्तन दल के प्रभारी की मौजूदगी में सिंगल यूज प्लास्टिक का खुलेआम उपयोग किया गया, जो चर्चा का विषय रहा।



