
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: आज 12 सफर, 7 अगस्त गुरुवार की रात 9:00 बजे अंजुमन हैदरिया की गैर-तरही शब्बेदारी का आयोजन धारा रोड स्थित हौज़े सकीना पर किया जाएगा। इस ऐतिहासिक शब्बेदारी की तैयारियों में अंजुमन के सभी सदस्य और ओहदेदार जुटे हुए हैं।
अंजुमन हैदरिया के सेक्रेटरी शाहीन रज़ा ने बताया कि यह अंजुमन काफी पुरानी है और पिछले 19 वर्षों से लगातार इस शब्बेदारी का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर शहर की 11 मातमी अंजुमनों की शिरकत हो रही है। साथ ही विशेष रूप से बिहार से शिया धर्मगुरु मौलाना अबूज़र साहब अयोध्या पहुंच रहे हैं, जो शब्बेदारी से पहले एक मजलिस को भी संबोधित करेंगे।
महिलाओं के लिए अलग से इंतज़ाम किए गए हैं, साथ ही बारिश की संभावना को देखते हुए भी समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, यह शब्बेदारी अयोध्या में मजलिस और मातम की एक महत्वपूर्ण परंपरा का हिस्सा है।





