
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी: राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत शाहंशाहपुर राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र (गौशाला) के पास रोड पर बने एक पुलिया में गुरुवार सुबह 45 वर्षीय ऑटो चालक पप्पू राजभर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लश्करिया निवासी पप्पू राजभर बुधवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह उनका शव पुलिया में मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने शव को घर लाते ही कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी शकुंतला, मां श्यामप्यारी, दो पुत्र राहुल और रोहित, और दो पुत्रियां रीति व पुष्पा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में बड़े थे और ऑटो चलाकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। एडीसीपी गोमती जोन वैभव बांगर ने संभाला मोर्चा गंभीरता को देखते हुए, घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी गोमती जोन वैभव बांगर तुरंत हरकत में आए। वह अपनी टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।


