- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। आदमपुर के कोनिया सट्टी निवासी एक युवक की विगत दस दिन से लापता होने पर आज परिजनो ने उसके हत्या होने की आशंका जताते हुए एक लिखित तहरीर दिया जिसपर थाना प्रभारी आदमपुर विमल मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद जांच मे जुटे।
बताया जाता है सन्नी सोनकर 22 वर्ष निवासी कोनिया सट्टी आदमपुर का रहने वाला है जो आटो चालक है उसको 28 जनवरी को उसके कुछ दोस्त यह कह कर घर से बुलाकर ले गये की बिहार का एक भाड़ा है वहां चलना है तब से घर से निकला युवक वापस नहीं आया जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने आदमपुर थाने मे दर्ज करवायी थी।
शनिवार को उसके परिजनों को किसी ने बताया की सन्नी की मारपीट कर हत्या कर दिया गया है जिस पर परिजन आदमपुर थाने पंहुच उसकी हत्या की आशंका जताते हुए लिखित प्रार्थना दिया इस प्रार्थना पत्र मिलते ही गंभीरता पूर्वक खुद थाना प्रभारी मारपीट की जगह पंहुच कर सीसी फुटेज खंगाला औऱ परिजनों द्वारा बताये गये युवकों को पकड़ के उनसे पूछताछ कर रहे है।





