
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित अटल प्रेरणा स्थल चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी कूड़ा चौराहा से लेकर घैला पुल तक ठेला लगाने वाले छोटे दुकानदारों और रेहड़ी वालों से अवैध रूप से हफ्ता वसूलते हैं।
आरोप है कि जो दुकानदार या ठेला चालक ₹1000 प्रति सप्ताह नहीं देता, उसे चौकी पर बुलाकर लात-घूंसों से मारा-पीटा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस यह वसूली सीधे नहीं करती, बल्कि सुजीत नाम के व्यक्ति से करवाती है, जो चौकी पर तैनात एक कथित मुखबिर बताया जा रहा है।
स्थानीय व्यापारियों में इस बात को लेकर रोष है और वे पुलिस की इस अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाने की तैयारी में हैं। फिलहाल मामले को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।





