
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। अयोध्या महोत्सव में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर आयोजित कर समाजसेवा और मानवता की मिसाल बनकर सामने आया। इस शिविर का आयोजन अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें तीन दर्जन लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्तदाताओं की पूरी जांच की गई और सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है।

शिविर में मौजूद लोगों ने इस पहल की जमकर प्रशंसा की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें और अधिक उत्साह देखने को मिला।





