
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: प्रयागराज पुलिस उपायुक्त नगर के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय में एक विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान आम नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस उपायुक्त ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिकायतों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की जनसुनवाई से पुलिस-जनता संवाद मजबूत होता है और प्रशासन पर भरोसा बढ़ता है।





