
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
जम्मू/कश्मीर: 29 अगस्त को आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए जम्मू के तवी ब्रिज-4 को सेना की टाइगर डिवीजन ने सिर्फ 12 घंटे के भीतर फिर से चालू कर दिखाया। सेना ने 110 फीट लंबा बैली ब्रिज तैयार कर पुल को बहाल किया, जिससे अब इस मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया है।
सेना द्वारा तैयार किया गया यह पुल अब पूरी तरह से प्रशासन और जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) को सौंप दिया गया है। इस त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई ने आपातकालीन स्थितियों में सेना की तैयारियों और जनता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित कर दिया है।





