
-प्रधानमंत्री 14 मार्च को पुरुलिया – आनंद विहार (दिल्ली) के बीच नई ट्रेन सेवा का करेंगे शुभारंभ
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। 14 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान देश को कई सौगात देंगे। इसी क्रम में रेलवे से जुड़े कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। सबसे अहम, प्रधानमंत्री 14 मार्च को पुरुलिया से आनंद विहार दिल्ली के बीच एक नई रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे।ये ट्रेन पुरुलिया से शुरू होकर, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, रोहतास, कैमूर, चंदौली, वाराणसी,अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी।ये ट्रेन सेवा पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और यात्रा अनुभव को बेहतर करेगी। इस ट्रेन से युवा वर्ग, व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।



