
- रिपोर्ट- विक्रांत प्रताप
अलीगढ
दरअसल पूरा मामला कस्बा खैर के सोमना मोड का है जहां पर रिश्तेदारी सोमना से लौट रहे गांव गोमत निवासी बुजुर्ग दंपत्ति को ऑटो में से उतरते समय छोटा हाथी गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं घटना देख स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और इलाका पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची खैर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने बुजुर्ग बिरजू उर्फ विजय सिंह की हालत गंभीर होने पर जै एन मेडिकल अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया तो वही बुजुर्ग महिला रामवती देवी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर में उपचार जारी है
प्राप्त जानकारी के अनुसार जे एन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ उपचार को ले जाते समय बुजुर्ग बिरजू उर्फ विजय सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बुजुर्ग की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है





