
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अमरोहा में शादी सीज़न के बीच एक बारात हाई-वोल्टेज ड्रामे का मंच बन गई। दूल्हे की प्रेमिका अचानक मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी। प्रेमिका का दावा है कि वह पिछले 8 साल से दूल्हे के साथ रिश्ते में है।
स्थिति बिगड़ने पर डायल 112 पर कॉल की गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को हिरासत में ले लिया। हंगामे के बाद बारात बैरंग लौट गई और लड़की पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि दूल्हे की प्रेमिका का गाजियाबाद में पहले से एक मुकदमा दर्ज है। पूरा मामला सैदनगली थाना क्षेत्र का है।




