
- रिपोर्ट: विक्रांत चौधरी
अलीगढ़: अलीगढ़ में स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, जिसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, आज विवादों के घेरे में है। विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों ने एडमिशन प्रक्रिया में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के इन आरोपों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं छात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं सुबह 10 बजे दिल्ली से यहां आई थी। मेरा नाम मेरिट लिस्ट में दूसरे नंबर पर था, लेकिन शाम 5 बजे के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुझे बताया कि सभी सीटें भर चुकी हैं। यह सरासर धोखा है। हम मेहनत करके आए हैं, लेकिन प्रशासन हमें मौका नहीं दे रहा।एलएमएल की इस छात्रा की तरह कई अन्य छात्र-छात्राएं भी यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं।
छात्रों का कहना है कि पारदर्शिता की कमी और गलत तरीके से सीटें आवंटित करने की वजह से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्रों का गुस्सा उस विश्वविद्यालय के खिलाफ है, जिसे शिक्षा का नया केंद्र माना जा रहा था। 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन आज यह भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा हुआ है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।”





