
- रिपोर्ट: सत्या राय
अलीगढ़: जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। पहले उसके हाथ-पैर बांधे गए, फिर धारदार हथियार से पेट फाड़ दिया गया। हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव पर तेज़ाब डालकर उसे जलाया गया।
पुलिस के अनुसार, शव को ईंट-भट्ठों के बीच फेंक दिया गया था। जब शव बरामद हुआ, तब तक उसमें कीड़े पड़ चुके थे। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि इस पूरी साजिश के पीछे उनकी बहू तबस्सुम और उसका प्रेमी दानिश शामिल हैं।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने तबस्सुम, दानिश और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।





